मोतिहारी, मई 4 -- बंजारिया, एसं। शहर के सरकारी बस स्टैंड को आधुनिक बनाने को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है। आधुनिक स्टैंड बनाने को लेकर यहां रोजाना नई नई योजना पर काम हो रहा है। इसको लेकर बस स्टैंड में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। बस स्टैंड में इलेक्ट्रिक बस के साथ साथ हाई बिंब लाइट भी लगाया जा रहा है। बस स्टैंड परिसर में चार्जिंग स्टेशन और बेहतर रोशनी के लिए लाइट लगाने की योजना बनाई गई है। इस नई व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए बिजली विभाग ने बी एस आर टी सी को भी अपना प्रपोजल भेज दिया है। जल्द ही बस स्टैंड में नया अलग से ट्रांसफार्मर लगेगा । बिजली विभाग के एसडीओ राजीव मिश्रा ने बताया कि सरकारी बस स्टैंड में दो जगह 2 सौ 40 किलो वार्ड का चार्जिंग प्वाइंट लगाया जा...