बस स्टैंड के लिए बचरी मौजा में जमीन की करायी गयी मापी
आरा, मई 21 -- पीरो, संवाद सूत्र नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर पीरो नगर परिषद् क्षेत्र से सटे बचरी मौजा में गुरुवार को जमीन की मापी करायी गयी। मौके पर अंचलाधिकारी लखेन्द्र कुमार और कार्यपालक पदाधिकारी मेघा कुमारी के साथ नगर परिषद् के नगर प्रबंधक गौरव पाण्डेय और स्वच्छता निरीक्षक रजनीकांत माया मौजूद थे। बचरी मौजा की सरकारी जमीन नगर विकास एवं आवास विभाग के पहले ही स्थानांतरित की जा चुकी है। काफी मशक्कत के बाद डेढ़ एकड़ जमीन का सीमांकन किया गया और बस पड़ाव के निर्माण को लेकर रास्ता साफ हो गया है। मालूम हो कि पीरो में लंबे समय से आरा - सासाराम स्टेट हाईवे के फुटपाथ को बस स्टैंड के रूप में उपयोग किया जाता है और विभिन्न स्थानों को जाने वाली बसों को ठहराकर सवारी भी ढोयी जाती है। स्टेट हाईवे के फुटपाथ पर बसों के ठहराव से न तो बस संचालकों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.