मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल स्मृति समारोह के संस्थापक सचिव अरुण कुमार शुक्ला ने बैरिया बस स्टैंड के बोर्ड में शहीद बैकुंठ शुक्ल का नाम अंकित करने की मांग उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से की है। उन्होंने कहा कि बैरिया बस स्टैंड का नामकरण शहीद बैकुंठ शुक्ल के नाम पर हुआ है। नगर विकास एवं आवास विभाग जनवरी 2025 में अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल बस स्टैंड के संबंध में अधिसूचना जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद बस स्टैंड से जुड़े किसी भी चौराहे या स्थान पर शहीद के नाम से जुड़े बोर्ड आदि नहीं लगाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.