बस स्टैंड के बाहर बस रोकने पर होगी कार्रवाई, प्रशासन ने लगाया चेतावनी बोर्ड
लातेहार, जून 17 -- चंदवा, प्रतिनिधि। सड़क पर अनियमित रूप से बसों के ठहराव और उससे उत्पन्न हो रही यातायात समस्या को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। जिला परिषद बस स्टैंड क्षेत्र में प्रशासन की ओर से चेतावनी बोर्ड लगाया गया है, जिसमें सभी बस मालिकों और चालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि बसों का ठहराव केवल निर्धारित बस पड़ाव में ही किया जाए। बोर्ड पर अंकित सूचना के अनुसार बस पड़ाव के अलावा सड़क किनारे अथवा अन्य स्थानों पर बस खड़ी करने या सवारी चढ़ाने-उतारने पर मोटर वाहन अधिनियम एवं यातायात नियमों के तहत जुर्माना व अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क पर बसों के रुकने से अक्सर जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। प्रशासन की इस पहल से यातायात व्यवस्था में सुधार और आम ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.