बस स्टैंड के बाहर जलभराव से यात्रियों को परेशानी
सीवान, मई 19 -- सीवान। बस स्टैंड के बाहर हल्की बारिश के बाद भी पानी जमा हो जाता है, जिससे यात्रियों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है। कीचड़ और गंदे पानी के कारण लोगों को सामान लेकर चलना मुश्किल हो जाता है। कई यात्री फिसलकर घायल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल यही स्थिति बनती है। यात्रियों ने नगर प्रशासन से जल्द नालियों की सफाई और सड़क मरम्मत की मांग की है। अधिकारियों ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.