बागपत, जून 12 -- रमाला। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर रमाला बस स्टैंड के निकट बुधवार शाम बाइक टकराने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दो युवकों ने एक बाइक सवार को रोककर पहले मारपीट की और फिर जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग कर दी। युवक ने खेत में कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद और एक अज्ञात आरोपि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लौहड्डा निवासी अंकुर राठी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम वह रमाला गांव में अपने एक मित्र से मिलने जा रहा था। यह भी पढ़ें- बस स्टैंड के पास युवक पर फायरिंग, खेत में कूदकर बचाई जान रास्ते में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित सीएनजी पंप के पास उसकी बाइक आगे चल रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। इस दौरान दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक उससे गाली-गल...