बेगुसराय, अप्रैल 14 -- मंझौल, एक संवाददाता। प्रशासनिक उदासीनता के चलते मंझौल बस स्टैंड व सत्यारा चौक के बीच ट्रैफिक जाम बरसों से एक प्रमुख समस्या बनी हुई है। लगभग हर दिन ट्रैफिक जाम का सिलसिला चलता रहता है। बस स्टैंड के सामने ट्रैफिक जाम के चलते दो लोगों की जान जा चुकी है इसके बावजूद भी अभी तक कोई प्रशासनिक पहल नहीं की गई है। लोग दिन प्रतिदिन स्टेट हाईवे, बस स्टैंड एवं सत्यारा चौक का अतिक्रमण करते जा रहे हैं। प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...