साहिबगंज, जून 2 -- साहिबगंज। घर से अपने परिवार के साथ नानी घर जाने निकली छोटी कोदरजन्ना की 10 साल की किशोरी सोमवार को बस स्टैंड के पास से गुम हो गई। बच्ची बरामद होने पर स्थानीय लोगों ने उसे जिरवाबाड़ी थाना पहुंचाया। थाना प्रभारी शशि सिंह के निर्देश पर बच्ची की जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से विभिन्न ग्रुप में साझा किया गया। उसके बाद बच्ची के पिता मोहम्मद वजीर थाना पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को उनके पिता को सौंप दिया। बच्ची के पिता ने पुलिस पदाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...