किशनगंज, जनवरी 5 -- किशनगंज। संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास एनएच 27 क्रॉस करने के दौरान ट्रक की ठोकर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह नौ बजे के करीब की है। मृतक व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है। आसपास के थानों से भी संपर्क साधा गया है ताकि शव की पहचान की जा सके। मृतक व्यक्ति पीले रंग का स्वेटर पहनने हुए था। बताया जाता है कि मृतक व्यक्ति बस स्टैंड के मुख्य प्रवेश द्वार वाले रास्ते के पास से आगे की ओर बढ़ रहा था। तभी एनएच 27 पर तीव्र गति से आ रही ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक से ठोकर लगते ही उक्त व्यक्ति दूर जाक...