शाहजहांपुर, मार्च 4 -- निगोही क्षेत्र में बस स्टैंड न होने से यात्रियों को खुले में सड़क किनारे खड़े होकर वाहनों का इंतजार करना पड़ रहा है। बरसात और सर्दी के मौसम में भी स्थिति जस की तस रहती है। महिलाएं और बच्चे डग्गामार वाहनों से यात्रा करने को मजबूर हैं, जिससे जोखिम बना रहता है। निगोही से शाहजहांपुर 25 किमी, बीसलपुर 22 किमी, तिलहर 20 किमी तथा पुवायां, खुदागंज और बिलसंडा करीब 17 किमी दूर हैं। दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत और उत्तराखंड के नैनीताल, बागेश्वर धाम, बाबा नीम करोली और पूर्णागिरी जाने के लिए यह मार्ग सीधा माना जाता है। रोजाना सैकड़ों वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से बस स्टॉप की मांग की जा रही है। तीन वर्ष पहले शासन से बस स्टॉप की मंजूरी और जमीन भी तय हो गई थी, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ सका। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.