पूर्णिया, अप्रैल 8 -- मीरगंज, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड का मीरगंज बाजार क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की कमी अब भी लोगों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। खासकर स्थायी बस स्टैंड के अभाव में यात्रियों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मीरगंज से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, पटना और भागलपुर जैसे प्रमुख शहरों के लिए यात्रा करते हैं, लेकिन यहां एक भी व्यवस्थित बस स्टैंड उपलब्ध नहीं है। इसके कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है और अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। बाजार में चारों सड़क पर बस पड़ाव जरूर हैं, परंतु वहां यात्रियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, शेड और अन्य बुनियादी सुविधाएं नदारद हैं। एकमात्र यात्री शेड भी जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। ऐसी स्थिति में यात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.