बस स्टैंड की बंदोबस्ती का फिर निकला टेंडर, 2.18 करोड़ है रेट
जमशेदपुर, जुलाई 16 -- कोल्हान के सबसे बड़े बस स्टैंड की बंदोबस्ती का टेंडर फिर निकाला गया है। जेपी सेतु बस स्टैंड (भुइयांडीह) की बंदोबस्ती लेने वाले को दो करोड़ 18 लाख 30 हजार रुपये से बोली शुरू करनी होगी। बंदोबस्ती लेने वाले को एडवांस के रूप में 54.58 लाख जमा करने होंगे। 18 जुलाई तक इसका निविदा प्रपत्र हासिल किया जा सकेगा। 21 जुलाई को 2 बजे तक जमा किया जा सकेगा। उसी दिन दोपहर 3 बजे जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय सभागार में इसकी बंदोबस्ती खुली बोली से होगी। इसके आवेदन पत्र की कीमत 20 हजार रुपए है, जो राशि वापस नहीं होगी। खास बात यह है कि आठ-नौ वर्ष में सिर्फ तीन लोगों ने इसकी बंदोबस्ती हासिल की थी। इनमें से एक ने करीब डेढ़ साल, एक ने एक महीना और एक ने एक साल तक संचालित किया। पहली बार इसकी बंदोबस्ती 78 लाख में हुई थी। पहला ठेका गोल्डी तिवारी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.