सीतामढ़ी, मार्च 25 -- सीतामढ़ी। नगर निगम सभागार में बाईपास बस स्टैंड की डाक बंदोबस्ती को लेकर दूसरे दिन भी आमंत्रण दिया गया, लेकिन इस दिन भी कोई बोलीदार नहीं पहुंचने से प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। लगातार दूसरे दिन डाक नहीं होने से निगम की व्यवस्था और प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इससे पहले पहले दिन भी एक भी बोलीदार के नहीं पहुंचने के कारण डाक की प्रक्रिया अधूरी रह गई थी। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि पहले दिन नगर निगम का गेट बंद रहने से बोली प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर संदेह उत्पन्न हुआ और अपना-अपना माहौल बनने की बात सामने आई। इसे लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।वहीं, अन्य सैरातों की डाक को लेकर भी तुलना की जा रही है। गुदरी बाजार का डाक गत वर्ष 35 लाख रुपये से अधिक में हुआ था, जबकि इस बार यह महज करीब 19 लाख रुपये में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.