सीवान, अप्रैल 8 -- सिवान। बस स्टैंड की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है और साफ-सफाई की कमी भी देखने को मिल रही है। बारिश के समय बस स्टैंड में पानी भर जाता है, जिससे यात्रियों को खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। यात्रियों का कहना है कि बस स्टैंड का जल्द सुधार होना चाहिए। प्रशासन ने मरम्मत और सफाई का भरोसा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...