बस स्टैंड का संचालन शुरू कराने की मांग
इटावा औरैया, जून 20 -- जसवंतनगर। रोहित जोशी ने विधायक शिवपाल सिंह यादव को पत्र सौंपकर मुख्य बस स्टैंड को फिर से संचालित कराने तथा पुल के नीचे सौंदर्यीकरण कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि लंबे समय से मुख्य बस स्टैंड पर बसों का नियमित संचालन नहीं हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों, व्यापारियों और छात्रों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को बस पकड़ने के लिए दूर जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा है। रोहित जोशी ने बताया कि देर रात यात्रा करने वाली महिलाओं और बुजुर्गों के लिए वर्तमान व्यवस्था सुरक्षा की दृष्टि से भी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्य बस स्टैंड को फिर से सक्रिय किए जाने से नगरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने पुल के नीचे सौंदर्यीकरण कराए जाने की मांग भी उठाई और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.