गोरखपुर, फरवरी 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने महराजगंज शहर स्थित बस स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं को देखा। परिसर में अपेक्षित सफाई न पाकर नाराजगी जताई और प्रतीक्षालय को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बसों के संचालन व रखरखाव, विश्रामालय, विभिन्न कार्यालयों, साफ-सफाई एवं यात्री सुविधाओं को देखा। कार्यालयों में साफ-सफाई अपेक्षित न होने पर कड़ी फटकार लगाई और कार्यालयों में स्वच्छता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया। उन्होंने स्टेशन परिसर की दुकानों और कैंटीन को संचालित किए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया। कहा कि महिला/पुरुष प्रतीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.