महाराजगंज, अप्रैल 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल में अत्याधुनिक मॉडल के बस स्टेशन निर्माण के लिए सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल द्वारा शासन से बजट दिलाने पर उद्योग व्यापार मंडल निचलौल की तरफ से विधायक का स्वागत किया गया। लोगों ने कहा कि इससे निचलौल कस्बे का विकास होगा।विधायक प्रेम सागर पटेल ने कहा कि 100 करोड़ 31 लाख की लागत से बस स्टेशन का निर्माण होगा। निचलौल परिक्षेत्र और नेपाल समीप होने से इंटरनेशनल कनेक्टिविटी से निचलौल के व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने कहा कि सिसवा विधान सभा के हर नगर और गाँव का विकास उनका लक्ष्य है। निचलौल में यह बस स्टैंड सिर्फ़ अंतर्राज्यीय ही नहीं नेपाल समीप होने से अंतरराष्ट्रीय भी होगा और यही से एसी बसें प्रदेश के हर हिस्से में जायेंगी। मुंबई से आए निचलौल नगर निवासी और यूपीडीएफ के चेयरमैन पंकज जाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.