बस स्टाफ की सतर्कता से बची तीन युवकों की जान, जहरखुरानी की आशंका
औरैया, जुलाई 15 -- एरवाकटरा, संवाददाता। जयपुर से बिधूना जा रही एक निजी बस में सफर कर रहे तीन युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश मिले। बस स्टाफ की सतर्कता से तीनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एरवाकटरा पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। घटना को लेकर जहरखुरानी की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार तीनों युवकों ने बस स्टाफ से उन्हें एरवाकटरा में उतारने के लिए कहा था। बस जब उमरैन के पास पहुंची तो कर्मियों ने उन्हें आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पास जाकर देखा तो तीनों अचेत अवस्था में पड़े थे।बस स्टाफ ने बिना देर किए तीनों को सीएचसी ऐरवाकटरा पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज शुरू किया, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। युवकों की पहचान आशीष, आशू और लवकेश के रूप में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.