हमीरपुर, जून 26 -- बिवांर, संवाददाता। सफ़ाई कार्य न किए जाने से सुलभ शौचालय व पेशाब घर गंदगी से पटकर बजबजा रहे हैं। पेशाब घर में कटीली झाड़ियों के साथ कूड़ा करकट का अंबार लगने से यात्रियों को सुविधा नहीं मिल रही है।कस्बा बिवांर के बस स्टॉप के पास यात्रियों की सुविधा के लिए पेशाब घर के साथ सुलभ शौचालय का निर्माण कर 8 साल पहले ग्राम प्रधान अंजना देवी ने कराया था। दोनों का निर्माण कराए जाने से यात्रियों को दूर न जाकर सुविधा मिलने लगी थी। सुलभ शौचालय की न कराए जाने से गंदगी से पटकर बजबजा रही है। चारों ओर गंदगी फैली पड़ी हुई है बनवाए गए पेशाब घर को पड़ोसियों ने कूड़ा करकट का अंबार लगा दिया है। कटीले झाड़ उग आने से पेशाब घर जाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया है।जिससे महिला यात्रियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुलभ शौचालय व पेशाब घर दोनों की द...