बस से निकले राज्यमंत्री, टोटो से कार्यालय पहुंची नपा अध्यक्ष
सोनभद्र, मई 20 -- सोनभद्र/डाला, हिन्दुस्तान टीम। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की ईधन बचाने की अपील के बाद मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने अपने वाहनों को इस्तेमाल कम कर दिया है। बुधवार को समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड रोडवेज बस में सवार होकर कार्यक्रम में शामिल होने निकले। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद अपने घर से टोटो में सवार होकर पालिका कार्यालय पहुंची। सूबे के राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गोंड़ क्षेत्र के बाड़ी स्थित अपने आवास से डाला रामलीला मैदान तक काफिला के साथ पहुंचे। वहा से काफिला छोड़कर तेज गर्मी व चिलचिलाती धूप में सड़क पर खड़े होकर रोडवेज बस को रोका और आरक्षित सीट पर बैठ कर यात्रा करते हुए अनपरा एक कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। यह भी पढ़ें- आवास से पैदल चलकर कलक्ट्रेट पहुंचे जिलाधिकारी राज्य मंत्री श्री गों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.