बेगुसराय, फरवरी 25 -- बीहट। एफसीआई थाना के डायल 112 वाहन की पुलिस ने बुधवार को सिमरिया से जीरोमाइल की ओर जा रही बस से एक नशेड़ी को गिरफ्तार किया। ब्रेथ एलालाइजर तथा मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद चेरियाबरियारपुर के मेहदाशाहपुर निवासी सुशील पाठक के विरूद्ध बिहार पूर्ण शराबबंदी अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस अवर निरीक्षक नंदलाल कुमार सिंह ने बताया कि एफसीआई रेलवे केबिन के निकट बस में बैठा सुशील पाठक हंगामा कर रहा था। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...