बस से थाने पहुंचकर हत्यारोपियों ने किया समर्पण
प्रयागराज, मई 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नैनी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने के चारों आरोपियों ने सोमवार को नाटकीय ढंग से झूंसी थाने में समर्पण कर दिया। चारों आरोपी सुबह करीब साढ़े 11 बजे बस से झूंसी थाने पहुंचे और खुद ही नैनी पुलिस को फोन कर सरेंडर करने की जानकारी दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसओजी व नैनी पुलिस ने पहुंचकर चारों आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में पांच लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में गोली मारने का खुलासा हुआ है। वहीं देर शाम पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में चारों आरोपियों की महेवा पश्चिमपट्टी के एक मकान से गिरफ्तारी का दावा किया गया है。 यह भी पढ़ें- बस से थाने पहुंचकर हत्यारोपियों ने किया समर्पण आरोपियों की पहचान पुलिस के अनुसार, नैनी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.