रायबरेली, अप्रैल 8 -- लालगंज। गुरूबख्शगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खेड़ा गांव निवासी दीपक कुमार पासी (30) पुत्र श्याम लाल पासी लालगंज की ओर जा रहा था। सड़क किनारे एक रोडवेज बस सवारी उतार रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही बाइक अनियंत्रित होकर बस में पीछे से जाकर भिड़ गई। घायल दीपक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...