बांदा, मार्च 6 -- बांदा। संवाददाता बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अछाह गांव के पेट्रोल पम्प के पास खडी बस मे तेज रफ्तार बाइक सवार भिड़ गया। बाइक सवार दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।अतर्रा थाना क्षेत्र के भरेड़ा गांव निवासी 43 वर्षीय चंद्रप्रकाश पुत्र प्रभुदयाल, 50 वर्षीय रामचंद्र पुत्र लालजी बाइक से आ रहे थे। तभी अतर्रा रोड अछाह गांव के पेट्रोलपम्प के पास खडी प्राइवेट बस में टकरा गए। गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। रामचन्द्र के पैर में फैक्चर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...