बिजनौर, अप्रैल 21 -- चंदक/मंडावर। सोमवार की रात्रि थाना मंडावर के अन्तर्गत इनामपुरा मोड़ के पास विपरित दिशा से आ रही बस व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार बाइक सहित बस के नीचे जा घूसा था। पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना मंडावर क्षेत्र के इनामपुर मोड़ के पास बस सोमवार की रात्रि लगभग नौ बजे बिजनौर की और से आ रही प्राइवेट बस व मंडावर की और से जा रहे बाइक सवार की बाइक टकरा गयी। जिसमें बाइक सवार बस के नीचे जा घूसा। गंभीर हालत में बाइक सवार को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोनू पुत्र राजसिंह निवासी गजरोला शिव थाना कोतवाली शहर बिजनौर के रुप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक के परिजनों कोहर...