कानपुर, मई 6 -- कानपुर। सीओडी पुल के पास तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला एक तरफ गिरी, जबकि दूसरी तरफ गिरी स्कूटी में अचानक आग लग गई। पेट्रोल टैंक में तेज धमाके के साथ भड़की आग ने विकराल रूप ले लिया। उठती लपटों को देख करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा, वहीं वहां से गुजर रही ट्रैफिक पुलिस ने आग बुझाने के साथ दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग बुझाई, लेकिन तब तक स्कूटी राख हो चुकी थी। वहीं हादसे के दौरान चालक बस समेत निकल गया। यह भी पढ़ें- बस की टकराकर धू-धूकर जली स्कूटी, बाल-बाल बची महिला एमआर बर्रा कर्रही में रहने वाली सुधा पाल मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) हैं। सुधा ने बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे डॉक्टर को कॉल कर रामादेवी से टाटमिल की तरफ जा रही थीं। तभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.