पीलीभीत, मार्च 8 -- लखीमपुर खीरी जिले के पटुआ के ग्राम बिनौरा निवासी प्रमिला देवी ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 19 फरवरी को उसका पति दीपक कहार गांव से अपने साथी कैलाश के साथ हापुड़ से निघासन प्राइवेट बस से आ रहा था। रात करीब एक बजे सकरिया तिराहे के पास यात्रियों को लघुशंका के लिए बस को रोका गया। उसका पति भी लघुशंका के लिए उतरा था। वहां से वापस आते समय जब वह बस पर चढ़ रहा था। तभी बस चालक ने अचानक बस को चला दिया। जिससे उसका पति बस से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथी कैलाश ने बस के अंदर से चिल्लाकर बस को रूकवाने का प्रयास किया गया। उसके पति का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उसके पति की मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.