कौशाम्बी, मार्च 1 -- कोखराज थाना क्षेत्र के नौढ़िया करेंटी गांव निवासी 50 वर्षीय रामआसरे पुत्र शारदा प्रसाद दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि पिछले दिनों घर लौटते वक्त वह बस से गिरकर घायल हो गए थे। एसआरएन प्रयागराज में उनका इलाज कराया जा रहा था। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों की तसल्ली के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...