गोपालगंज, मार्च 11 -- सिधवलिया,एक संवाददाता। जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर गांव के समीप एनएच-27 पर बुधवार की शाम एक बेलगाम बस से कुचलकर साइकिल सवार 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक गांव के हरिहर राम का पुत्र शिवम कुमार था। वह चौथी कक्षा का छात्र था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और बस में तोड़फोड़ करते हुए एनएच-27 को जाम कर दिया। ग्रामीण मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए महम्मदपुर और सिधवलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उग्र भीड़ काफी देर तक शांत नहीं हुई। बाद में एसडीएम अनिल कुमार और सदर-2 के एसडीपीओ राजेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया। जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.