आजमगढ़, नवम्बर 24 -- मेंहनगर (आजमगढ़)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मौली मनिहा गांव निवासी 35 वर्षीय अरविंद राम सोमवार की सुबह करीब सवा आठ बजे अपने दो साथियों के साथ मजदूरी (पल्लेदारी) करने जा रहे थे। वह मां धनावती महाविद्यालय के समीप पहंुचे थे। उसी दौरान प्राइवेट बस की चपेट में आ जाने से उनकी घटना स्थल पर मौत हो गई। बाजार वासियों के शोर मचाने पर चालक बस छोड़कर फरार हो गया। चंद कदम की दूरी पर स्थित सिंहपुर चौकी इंचार्ज पवन कुमार सिंह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। मृत अरविंद तीन भाइयों में सबसे बड़ा थे। मां आशा का रो- रोकर बुरा हाल है। मृत मजदूर के पिता जगपति राम ने मेंहनगर पुलिस को तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.