सीतापुर, अप्रैल 4 -- सीतापुर, संवाददाता। कोतवाली देहात इलाके में दबंगों ने बीच सड़क बस रुकवाकर दो युवकों को नीचे उतार कर लात-घूसों और डंडे से पिटाई कर दी। चीख पुकार पर लोगों को जुटता देख आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। हरगांव के मेला मैदान निवासी पंकज गुप्ता के मुताबिक बीते शुक्रवार को वह अपने दोस्त बेनीपुर निवासी पंकज मिश्रा के साथ सीतापुर बस स्टॉप से बस में सवार होकर घर जा रहे थे। बस बिजवार-नैपालापुर मार्ग पर पहुंचे ही थे तभी कार सवार हरगांव निवासी नवीन मिश्रा, सेफू उर्फ प्रणव मिश्रा, निर्भय मिश्रा और सेखवापुर निवासी संदीप मिश्रा ने बस रुकवा ली। बस रुकते ही चारों आरोपी कार से उतरकर गालियां देते हुए बस मे घुस आए। आरोपियों ने पंकज गुप्ता और पंकज मिश्रा को घसीटकर बस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.