हाजीपुर, मार्च 14 -- महुआ, एक संवाददाता पटना से घर आने के लिए बस से उतरे युवक की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई। घटना से मृत युवक के परिजनों में शुक्रवार को कोहराम मच गया। घटना बीती रात महुआ-हाजीपुर सड़क पर सुंदर नगर के पास की बताई गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महुआ थाने के लगुरांव बिलंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर -16 मोहम्मदपुर सैदपुर गांव निवासी लाल बाबू राय के करीब 34 वर्षीय पुत्र मिथिलेश राय गुरुवार की रात पटना से बस से घर की ओर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि वह घर जाने के लिए बस से सुंदर नगर के पास उतरे। जहां किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिसमें मिथिलेश की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मिथिलेश राय पटना में रहकर मजदूरी करता था। उनका कहना है कि मिथिलेश गुरुवार की रात 8 बजे फोन किया था कि वह घर पर आ रहा है। जब वह ...