हापुड़, जून 23 -- थाना हापूड़ देहात क्षेत्र में एनएच 9 पर बुलंदशहर रोड स्थित हाईवे पर सड़क पार करने के लिए डिवाइडर के पास खड़े रोडवेज बस की यात्रियों को अनियंत्रित हुए ट्रक (ट्रोला) ने रौंद दिया। इस हादसे में एक छह वर्षीय बच्ची और एक किशोरी की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे से मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए हापूड़ और मेरठ के अस्पतालों में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतकों के परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। हादसे में बरगामा थाना पिसावा जनपद सीतापुर निवासी छह वर्षीय नायरा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि किशोरी मीरा की इलाज के दौरान सीएचसी हापूड़ में मृत्यु हो गई। यह...