बस से आठ किलो चांदी के जेवर चोरी
बाराबंकी, जुलाई 30 -- रामसनेहीघाट। आगरा से गोरखपुर ले जाए जा रहे करीब आठ किलो चांदी के जेवर रामसनेहीघाट क्षेत्र में बस में से रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गए। बस के सीसीटीवी फुटेज में रामसनेहीघाट के देवेश होटल के पास जेवरों के डिब्बे निकाले जाने की जानकारी मिलने पर व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगरा निवासी कृष्ण कुमार खंडेलवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह चांदी के जेवर बनाकर विभिन्न शहरों के फुटकर व्यापारियों को आपूर्ति करते हैं। रविवार को उनका एक कर्मचारी आगरा से निजी ट्रांसपोर्ट की बस से चार डिब्बों में पैक करीब आठ किलो चांदी के जेवर लेकर गोरखपुर जा रहा था। शाम को गोरखपुर पहुंचने पर कर्मचारी ने बैग की जांच की तो उसमें रखे चारों डिब्बे गायब मिले। इसकी सूचना तत्काल व्यापारी को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.