चाईबासा, अप्रैल 7 -- गुवा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बराईबुरु, टाटीबा सहित आसपास के गांवों में बच्चों की शिक्षा पर गहरा संकट खड़ा हो गया है। टाटा स्टील की ओर से 1 अप्रैल से स्कूल बस सेवा बंद किए जाने के बाद दर्जनों बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार जब कंपनी की विजय-2 खदान चालू थी, तब सीएसआर योजना के तहत बच्चों को बड़ाजामदा स्थित स्कूल आने-जाने के लिए बस सुविधा उपलब्ध कराई जाती थी। लेकिन खदान बंद होते ही यह सेवा भी बंद कर दी गई, जिससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है। बराईबुरु और टाटीबा गांव से बड़ाजामदा की दूरी करीब 5 से 7 किलोमीटर है। ऐसे में छोटे-छोटे बच्चों के लिए रोज इतनी लंबी दूरी पैदल तय करना संभव नहीं है। वहीं, क्षेत्र में चलने वाली यात्री बसें या तो समय पर उपलब्ध नहीं होतीं और अगर मिलती भी हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.