विकासनगर, फरवरी 26 -- तहसील क्षेत्र के खत शिलगांव के आधा दर्जन से अधिक गांव यातायात सुविधा से वंचित हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन भेजकर बस संचालन की मांग उठाई है। ग्राम पंचायत प्रधान सारिका ठाकुर सहित ग्रामीणों ने उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को भेजे पत्र में बताया कि निगम की बस शिलगांव खत के कथियान तक ही संचालित हो रही है। पटियूड, डागूठा, लोकाड, ऐठान, भूनाड, हरटाड, छजाड और भटाड जैसे गांव कथियान से 10 से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। ये गांव यातायात सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग एक हजार की आबादी वाले इन गांवों के लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए यूटिलिटी वाहन में ओवरलोड होकर सफर करना पड़ता है। इसमें जोखिम बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.