बस सेवा ठप होने पर यात्रियों में नाराजगी
बहराइच, अगस्त 10 -- बहराइच। नवाबगंज थाने के भारत नेपाल सरहद के अंतिम छोर संतलिया से बहराइच जाने वाले यात्रियों को दो माह से बस सेवा ठप होने से भारी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। छात्र छात्राओं, बीमार लोगों को भारी असुविधा हो रही है। सीमांत इलाके के संतलिया होलिया, लक्ष्मनपुर लोहसरवा, गुलहरिया, जमदान, सोनपुर, चनैनी आदि तमाम गांव के हजारों नागरिकों के आवागमन का जरिया निजी बसे थी। इसी रूट पर एसएसबी संतलिया, जानकी गांव, कोदिया गांव की बार्डर आउट पोस्ट है। कई युनानी, आयुष चिकित्सा केन्द्र, प्राथमिक व संविलियन विधालय है। नियमित यात्रियों ने बताया कि कलकलवा डैम के भारत नेपाल निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय हाईवे पर डग्गामार वाहनों की भरमार, निजी बस चालकों से मारपीट के चलते लगभग दो माह से बस सेवाए ठप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.