दुमका, मार्च 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। संताल परगना मोटर मजदूर संघ के आह्वान पर 10 मार्च से दुमका बस पड़ाव से परिचालित होने वाली बसों का परिचालन पूरी तरह से ठप है, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में समस्या हो रही है। बस का परिचालन ठप होने से दुमका रेलवे स्टेशन में रामपुहाट जसीडीह सवारी गाड़ी में यात्रियों को काफी भीड़ देखी गई। रोजाना के मुकाबले आज ज्यादा भीड़ देखी गई, पूरा ट्रेन खचाखच से भरा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...