बेगुसराय, मार्च 11 -- बरौनी। बरौनी में बस की सुविधा से बरौनीवासी मरहूम बने है। इस कारण लोगों को काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है। बस पकड़ने लिए लोगों को एनएच-28 व 31 का सहारा लेना पड़ता है। इस दौरान यात्रियों को टोटो, टैम्पू, ट्रैकर आदि पकड़ कर एनएच पर जाने की विवशता बनी है। साथ ही रात में एनएच पर बस पकड़ने जाने में लोगों के अंदर भय का माहौल भी बना रहता है। सनोज कुमार, राजीव कुमार, हरिमोहन मिश्र, कविता देवी आदि ने कहा कि बरौनी जैसी जगह में बस सेवा का बहाल नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.