बस सवार महिला का आभूषण से भरा बैग गायब
जौनपुर, जून 23 -- खेतासराय। नगर के चौराहा के पास सोमवार को एक निजी बस में सवार महिला के बैग से उचक्कों ने सोने-चांदी के जेवरात उड़ा दिए। शोर मचाने पर यात्रियों ने तीन संदिग्ध महिलाओं को पकड़ लिया। तलाशी में अधिकांश जेवरात बरामद होने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरपतहां थाना क्षेत्र के ईशापुर पलिया निवासी सुरेखा पत्नी रामपाल अपने मायके सलारपुर गांव आई थीं। मायके से ससुराल जाने के लिए वह शाम करीब चार बजे खेतासराय चौराहा के पास एक निजी बस में सवार हुईं। इसी दौरान बस में मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर उचक्कों ने उनके बैग से सोने और चांदी के जेवरात निकाल लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.