बस व डंपर की भीषण भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर घायल
बहराइच, मई 29 -- तेजवापुर , संवाददाता। बहराइच - सीतापुर हाईवे पर गुरुवार दोपहर में गदामार गांव के निकट तेज रफ्तार प्राइवेट बस व डंपर में आमने- सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर की आवाज करीब 500 मीटर दूर तक सुनाई दी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा - तफरी मच गई और सड़क पर करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। हरदी थाने के बहराइच सीतापुर हाईवे के गदामार गांव के पास गुरूवार दोपहर में भीषण हादसे में प्राइवेट बस चालक चारबाग लखनऊ निवासी 60 वर्षीय रामबहादुर सिंह, डंपर चालक उन्नाव निवासी 25 वर्षीय रिश्ते गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए दोनों घायलों को एंबुलेंस से रमपुरवा सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.