अलीगढ़, मार्च 15 -- अकराबाद, सवाददाता। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए शनिवार को अकराबाद क्षेत्र में परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाया। एआरटीओ डॉ. ज्योति मिश्रा के नेतृत्व में नेशनल हाईवे पर चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अवैध रूप से संचालित हो रही एक स्कूल वैन, एक बस और एक ट्रक को सीज कर दिया गया। इसके अलावा कई अन्य वाहनों के कागजात अधूरे मिलने और नियमों का उल्लंघन करने पर उनके चालान भी काटे गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से डग्गामार और अवैध वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। कई चालक अपने वाहन लेकर मौके से हटते नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.