बस यात्रियों को लूटने वाले बाप-बेटे की जोड़ी का पर्दाफाश
फतेहपुर, जुलाई 2 -- फतेहपुर। साइबर अपराध पुलिस ने रोडवेज बसों में यात्रियों को बेहोश कर लूटने वाले बाप-बेटी की जोड़ी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.25 लाख रुपये की नगदी और दो मोबाइल बरामद किए हैं। इसकी पहचान हरदोई निवासी हर्षित कुमार जोशी के रूप में हुई। हालांकि, गिरोह का सरगना और पकड़े गए बदमाश का पिता फरार है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दो मुकदमों की जांच के दौरान पता चला कि गिरोह कौशाम्बी और गाजियाबाद के आसपास से रोडवेज बसों में सवार होकर अकेले यात्रियों को निशाना बनाता था। बातचीत के बहाने विश्वास जीतने के बाद उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर देता था। फतेहपुर पहुंचने पर मोबाइल, पर्स और एटीएम कार्ड चोरी होने की जानकारी मिलती थी। इसके बाद इनका दुरपयोग कर अलग-अलग एटीएम से रकम निकाली जाती थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.