बस यात्रियों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन
रामपुर, अप्रैल 28 -- रामपुर। प्रमिल कुमार शर्मा निक्कू पंडित के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को यात्रियों की समस्याओं को लेकर रोडवेज के विभागीय लिपिक को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में जनता, विशेषकर महिलाएं और बुजुर्ग सड़क किनारे घंटों बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं। अधिकांश बसें डिपो के अंदर आने के बजाय बाईपास से ही निकल जाती हैं, जिससे यात्रियों को मुरादाबाद तक जाकर बस पकड़नी पड़ती है। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन की ओर से मांगों पर शीघ्र संज्ञान नहीं लिया, तो पार्टी संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी परिवहन निगम और जिला प्रशासन की होगी। यह भी पढ़ें- लालगंज को रेल से जोड़ने के लिए सौंपा ज्ञापन इस अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.