मुंगेर, जून 1 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बस से सफर करना महंगा हो गया है। नई दरें सोमवार से लागू हो गई हैं। बस किराए में 10 से 15 फीसदी तक बढ़ोत्तरी की गयी है। नई दरों के अनुसार अब बिहार राज्य परिवहन निगम की साधारण बस से 50 किलोमीटर तक सफर करने पर यात्रियों को प्रति किलोमीटर 1.73 रुपये किराया देना होगा। जबकि, पहले 1.50 रुपया प्रति किलोमीटर थी। इसी तरह 51 से 100 किलोमीटर 1.71, 101 से 150 किलोमीटर 1.70, 101 से 200 प्रति किलोमीटर पर 1.68 एवं 201 से 250 प्रति किलोमीटर यात्रा पर 1.67 किराया देना होगा। किराया बढ़ने से रोजाना सफर करने वाले छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम, मुंगेर के अधीक्षक संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि, डीजल की कीमत में बढ़ोतरी के कारण बस किराए में वृद्धि की गई...