हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 24 -- बिहार के खगड़िया जिले में मानसी थानांतर्गत घरारी गांव के एक किशोर ने सोमवार की मध्यरात्रि वीडियो बनाकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। मंगलवार की सुबह मानसी पुलिस ने मृतक के गांव के पास रेल ट्रैक से क्षत-विक्षत शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत घरारी गांव के पंचवटी टोला निवासी दीपक सिंह का पुत्र 15 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार बताया जा रहा है। किशोर द्वारा जारी एक मिनट के वीडियो में वो यह कह रहा है कि अब मैं जिंदगी खत्म करने वाला हूं। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि बस मेरा प्यार सलामत रहे। मेरे मां-बाप मेरे जाने पर अफसोस न करें। क्योंकि न मुझे बचपन से प्यार मिला और न अब कभी प्यार मिलेगा। तो बस इतना ही कहना चाहूंगा कि प्यार के लिए न तरसो, मिलता है तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.