लखनऊ, अक्टूबर 1 -- यात्रियों की जान को जोखिम में कर दिल्ली से बिहार के दरभंगा जा रही स्लीपर बस को सीज कर दिया गया। सोने और बैठने की 33 सवारियों की कुल क्षमता वाले इस बस में ठूंस कर 76 यात्री भरे गए थे। उन्हें बैठाने के लिए बस चालक ने गैलरी में और चालक सीट के पीछे खाली जगह में बेंचें भी लगा रखी थीं। यात्रियों के सामानों से बस इस कदर भरी हुई थी कि उनके हिलने की भी जगह नहीं बची थी। एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार यादव अपने रुटीन जांच में किसान पथ पर गुरुवार को वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक स्लीपर बस नजर आई, जिसके छत पर काफी ज्यादा सामान भरा हुआ था। जांच के लिए उन्होंने बस को रोका तो अंदर का नजारा देख कर हैरान रह गए। अंदर बुरी तरह ठुंसे हुए यात्री भरे हुए थे, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी थे। गिनती में कुल 76 वयस्क यात्री मिले। एआरटीओ प्रवर्...