हापुड़, मार्च 3 -- एकता एवं भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व होली पर लोगों को अपने घर पहुंचने के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ा। जिसमें लोगों ने अपने घर तक जाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर बस की छत पर भी यात्रा करने से परहेज नहीं किया। साथ ही सभी बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर भी भारी भीड़ पूरे दिन दिखाई दी। डग्गामार वाहनों ने जमकर मनमानी की और यात्रियों को जरूरत से ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। होली दहन का पर्व सोमवार को मनाई गई जबकि आज दुल्हेंड़ी पर्व मनाया जाएगा। जिसके चलते मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग होली पर्व मनाने के लिए अपने घर के लिए रवाना हुए। जिसके चलते नगर के सभी मुख्य चौराहे व बस स्टेंड पर होली पर्व के चलते जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। जहां यात्रियों से बस पूरी तरह ठसाठस भरी पड़ी थी। वहीं बस की छत पर बैठकर जान जोखिम में डाल यात्रियों ...