मेरठ, मई 24 -- गढ़ रोड स्थित सोहराब गेट डिपो पर खड़ी रेाडवेज बस से एक सर्राफ का बैग चोरी हो गया। बैग में लाखों के सोने चांदी के जेवरात थे। सर्राफ ने थाना नौचंदी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान करने में जुटी है। कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी फेस-1 निवासी विवेक सरन ने बताया कि उसने दुकान पर काम करने वाले गोपाल शर्मा निवासी सरस्वती लोक कॉलोनी ब्रह्मपुरी को तैयार जेवर की डिलीवरी करने सराफा बाजार लखनऊ भेजा था। सोने चांदी के जेवरात एक बैग में रखे थे। गोपाल बैग लेकर सोहराब गेट डिपो पहुंचा और लखनऊ जाने वाली रोडवेज बस में बैठ गया।बताया गया कि गोपाल इसी बैग सीट पर रखकर कंडक्टर से बात करने बस से नीचे उतरा। बातचीत के बाद जब वह वापस पहुंचा तो जेवरात का बैग गायब था। उसने आसपास के लोगों से पूछा तो उन्होंने जानकारी से इंकार किय...