कन्नौज, जून 25 -- गुरसहायगंज।बरेली से कानपुर जा रही रोडवेज बस में एक वृद्धा की हालत बिगड़ गई। इसके बाद गुरसहायगंज जीटी रोड पुलिस चौकी पर रोडवेज बस ने उसे उतारा। यहां से इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज भेजा गया। बुधवार की रात लगभग 8:45 बजे रोडवेज बस बरेली से कानपुर जा रही थी। जिसमें साकेत नगर (कानपुर) निवासी अनुराधा वाजपेई (62) पत्नी आर एन वाजपेई (रेलवे रिटायर्ड जज) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। रोडवेज बस कंडक्टर ने पुलिस को कंफर्म किया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। बताया गया है कि गर्मी में उनका बीपी बढ़ने के साथ ही चक्कर आने लगे थे। आनन फानन उनका स्वास्थ्य केंद्र में उनका प्राथमिक इलाज शुरू हुआ। इसके साथ ही उनके परिजनों को भी सूचना दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...